पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत को रोलबॉल में मिला सोना

भारत को रोलबॉल में मिला सोना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| भारतीयरोलबॉल टीम ने ढाका में आयोजित दूसरी दक्षिण एशियाई रोलबॉल चैँपियनशिप के पुरुष और महिला वर्ग में सोना जीता। महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में भारत ने नेपाल को 7-1 से हराया। फाइनल में सेंटर हाफ में खेलने उतरी अंजली ने बेहतरीन बचाव किया। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को 12-0 और नेपाल को 8-0 से हराया था। बांग्लादेश के खिलाफ अंजली ने 3 और नेपाल के खिलाफ दो अंक बनाए थे। वहीं पुरुष वर्ग के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-2 से मात दी। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 7-2 से हराया था। पुरुष वर्ग में छग की ओर से अनुराग मजूमदार ने अच्छा प्रदर्शन किया।