पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रियल एस्टेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने घर का सपना संजोए लोगों के लिए दीपावली से बेहतर मौका शायद आैर कोई नहीं होता। इस बार गणेश चतुर्थी से ही रियल एस्टेट में काफी अच्छे कारोबार की शुरुआत हाे गई है। लोगों के उत्साह को देखते हुए ऐसा लगता है कि इस बार नवरात्र से दीपावली के दौरान रेसीडेंशियल, कॉमर्शियल आैर प्लॉट की बिक्री में जबरदस्त इजाफा होगा।

पिछले कुछ वर्षों में बिल्डर्स ने कम बजट के प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दिया है। शहर के कई इलाकों में आज 6 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ तक के प्रोजेक्ट उपलब्ध हैं। कम लागत में मनपसंद घर मिलने के कारण रियल एस्टेट में निवेश करने वालों में मध्यम वर्ग के लोगों की संख्या बढ़ रही है। त्योहारी सीजन में इस बार रेसीडेंशियल, कॉमर्शियल आैर प्लॉट प्रोजेक्ट मिलाकर 10 से 12 प्रोजेक्ट लांच होने की संभावना है। लांचिंग के मौके पर बिल्डर्स की आेर से अलग-अलग ऑफर्स की पेशकश भी की जाएगी। रियल एस्टेट सेक्टर के जानकारों के अनुसार इस बार नवरात्र से दिवाली तक रायपुर में 300 से 500 करोड़ आैर पूरे छत्तीसगढ़ में 1000 से 1200 करोड़ के कारोबार की संभावना है।

सितंबर माह के शुरुआत से ही इंक्वायरी बढ़ी है। लोग परिवार सहित आकर प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी ले रहे हैं। नवरात्र से इस सेक्टर में आैर तेजी आएगी। अपने मनपसंद घर के साथ आकर्षक छूट का लाभ उठाने का यही सही मौका है।

शैलेषवर्मा, पार्थिवीकंस्ट्रक्शन

रियल एस्टेट में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। लाइफ स्टाइल के आधार पर हर वर्ग के लिए बेहतर से बेहतर आैर अत्याधुनिक साधन-सुविधाओं वाले प्रोजेक्ट्स हैं। राजधानी के ग्रोथ को देखते हुए रेसीडेंशियल के साथ ही कॉमर्शियल प्रोजेक्ट आैर प्लॉट की मांग तेजी से बढ़ी है।

आनंदसिंघानिया, अविनाशबिल्डर्स

त्योहारी सीजन में बिल्डर्स की आेर से अलग-अलग ऑफर्स की पेशकश भी की जाएगी। इनमें मुख्य रूप से मकान, दुकान आैर भू-खंड की बुकिंग पर एलसीडी, एलईडी, फ्रिज आैर गोल्ड क्वाइन सहित अन्य सामान उपहार स्वरूप देना शामिल है। कैश डिस्काउंट एक ऐसा ऑफर है जिसे ग्राहक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, उन्हें इस ऑफर का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह ऑफर प्रोजेक्ट के प्री-लांचिंग पर दी जाती है या फिर त्योहारी सीजन में। ग्राहकों की रुचि को देखते हुए इस बार अधिकांश बिल्डरों का ध्यान कैश डिस्काउंट देने पर ज्यादा रहेगा।