पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सराफा बाजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेस्टिवल सीजन के आते ही सराफा बाजार में सोने-चांदी की पूछ-परख बढ़ गई है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार सोने-चांदी के भाव ग्राहकों के अनुकूल है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट के प्रभाव से कीमती धातुओं में गिरावट देखी जा रही है। स्थानीय सराफा बाजार में सोना वर्तमान में 28,000 रुपए प्रति दस ग्राम(स्टैंडर्ड) के बीच कारोबार कर रही है। वहीं, चांदी भी 41,000 रुपए प्रति किलो(कच्ची) के स्तर पर है। ग्राहकों के लिए सोना-चांदी खरीदने का यही सही मौका है। सराफा कारोबारियों के अनुसार दिवाली तक सोना 27,500 से 28,000 रुपए आैर चांदी 41,000 से 42,000 रुपए के बीच कारोबार करता नजर आएगा।

नए ऑफर की घोषणा जल्द

फेस्टिवल सीजन में भी ज्वेलरी संस्थाएं ऑफर लेकर रही हैं। फिलहाल सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 15 फीसदी तक की छूट मिल रही है। वहीं, कुछ संस्थान अगले सप्ताह तक नए ऑफर की घोषणा करेगी। इसके अलावा रायपुर सराफा आैर ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन मिलकर जल्द ही एक नए ऑफर लेकर सकती है।

सोने में 5 से 7 फीसदी की गिरावट

सोने के भाव में एक साल के भीतर 5 से 7 फीसदी की गिरावट आई है। पिछली दिवाली में सोना 32 हजार रुपए प्रति दस ग्राम था। इसी तरह चांदी में भी 20 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले सीजन में चांदी 57 हजार रुपए प्रति किलो के स्तर पर था। कम कीमत के कारण इस बार कारोबारियों को सोने-चांदी में जोरदार बिक्री की उम्मीद है।