- Hindi News
- त्योहार में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में आएगा बूम
त्योहार में इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में आएगा बूम
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी दो आैर चार पहिया वाहनों की बुकिंग रफ्तार पकड़ रही है। कंपनियां नए मॉडल भी लेकर रही हैं। अधिकांश कंपनियां इस बार फाइनेंस फ्री, लो डाउन पेमेंट आैर कैश डिस्काउंट स्कीम पर जोर दे रही हैं। इसके अलावा कुछेक कंपनियां फ्री एसेसरीज का ऑफर भी लेकर रही है। रायपुर जिले में इस बार 50 हजार दो पहिया आैर लगभग दो हजार चार पहिया वाहनों की बिक्री की संभावना है।
गणेश चतुर्थी के बाद से ही इंक्वायरी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में इस फेस्टिवल सीजन इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में कुल 625 करोड़ रुपए के कारोबार होने की संभावना है। वहीं, सिर्फ रायपुर में लगभग 400 करोड़ रुपए की बिक्री होने की संभावना है। रोशनमेघानी, महाराजाइलेक्ट्रॉनिक्स
कर्व्ड टीवी की डिमांड
इस बार एससीडी-एलईडी की बजाए कर्व्ड टीवी की डिमांड ज्यादा है। 48 आैर 55 इंच में उपलब्ध कर्व्ड टीवी 1 लाख 20 हजार रुपए से शुरू होती है। इसके साथ गैलेक्सी नोट-4 मुफ्त है।
सैमसंग, पैनासॉनिक, व्हर्लपूल सहित लगभग सभी इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने फेस्टिवल सीजन के लिए अपने-अपने ऑफर्स की घोषणा कर दी है। इनमें रेंज के हिसाब से मोबाइल, ट्राली बैग, होम थियेटर, माइक्रोवेव सहित अन्य प्रोडक्ट फ्री में दी जा रही है। वहीं, सोनी ने अपने प्रोडक्ट में दो हजार रुपए कम करने की घोषणा की है। कुछ कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट की वारंटी पिरियड एक साल से बढ़ाकर दाे साल कर दी है। न्यूनतम डाउन पेमेंट आैर फाइनेंस स्कीम भी लोगों को आकर्षित करेगी।