पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मस्ती और शॉपिंग करके लौट गए खिलाड़ी

मस्ती और शॉपिंग करके लौट गए खिलाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैंपियंसलीग के मैच के बाद बुधवार को वापसी के पहले खिलाड़ियों ने अपनी टीम के साथ शॉपिंग और मस्ती की। होटल में भी खिलाड़ी रिलेक्स मूड में नजर आए। मैच से लौटने के बाद लाहौर लायंस के खिलाड़ी देर रात तक होटल के क्लब और बार में जीत का जश्न मनाते रहे। सुबह की फ्लाइट से पाकिस्तान के ये खिलाड़ी हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। सिक्योरिटी रीजन और समय की कमी के चलते पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने पूल खेलकर और डांस-गाने के साथ ही मैच की थकान मिटाई। लेकिन श्रीलंका के खिलाड़ियों ने खुद को शॉपिंग करके रिलेक्स किया।

अब 19 को होगा मैच

अब शहर में 19 सितंबर को केव कोबराज और नार्दर्न नाइट्स 23 सितंबर को होबार्ड हरिकेन्स और नार्दर्न नाइट्स का मैच होगा।

लंच करते समय भी बिना किसी प्रीकॉशन के उन्होंने अपनी पसंद का ग्रेवी और करी वाला खाना खूब एंजॉय किया। लंच टेबल पर बैठकर होटल स्टाफ से भी बात करते रहे। कई खिलाड़ियों ने इंडियन फूड की जमकर तारीफ की। हार के बावजूद सदर्न एक्सप्रेस की टीम बुधवार की सुबह काफी रिलेक्स नजर आई। कई खिलाड़ी देर तक सोने के बाद रूम में ही ब्रेकफास्ट करके शॉपिंग के लिए निकले।

लंच के बाद श्रीलंका की टीम को होटल से एयरपोर्ट जाना था। इसलिए सुबह 11 बजे ही वे शॉपिंग के लिए निकल गए। मैग्नेटो मॉल में उन्होंने कपड़े खरीदे। बच्चों के लिए कपड़े और टॉयज लेने के साथ ही खिलाड़ियों ने प|ियों के लिए भी कपड़े और कॉस्मेटिक खरीदे। लगभग दो घंटे तक खिलाड़ी मॉल में ही घूमते रहे। लोगों ने उनके ऑटोग्राफ लिए और साथ में फोटोज भी खिंचवाई।

clt 20 update