पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनर्जी कन्जर्वेशन थीम पर पेंटिंग कंपटीशन

एनर्जी कन्जर्वेशन थीम पर पेंटिंग कंपटीशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट्रलबोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से देशभर के स्कूलों में एनर्जी कन्जर्वेशन पर 10वीं पेंटिंग कंपटीशन कराई जाएगी। स्टूडेंट्स एनर्जी के प्रॉपर यूटिलाइजेशन की हैबिट डेवलप करने और उन्हें एनर्जी कन्जर्वेशन के प्रति अवेयर करने के लिए यह एक कैम्पेन का हिस्सा है। यह मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर के साथ ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी नेशनल अवेयरनेस कैंपेन 2014 चला रहे हैं। इसके तहत एक एक्टिविटी स्कूल स्टूडेंट्स के लिए पेंटिंग कंपटीशन भी है। इसके तहत सीबीएसई द्वारा स्कूल, स्टेट और नेशनल लेवल पर पेंटिंग कॉम्पीटिशन होंगी। स्कूल लेवल कॉम्पीटिशन 30 सितंबर से पहले स्कूलों में कंडक्ट कराई जाएगी। इसमें से स्कूलों को बेस्ट दो पेंटिंग का सिलेक्शन कर 30 सितंबर से पहले नोडल ऑफिसर को पहुंचानी होंगी।

ऑन स्पॉट पेंटिंग

स्कूललेवल के बाद स्टेट लेवल कॉम्पीटिशन 15 नवंबर को कंडक्ट कराई जाएगी। इसमें स्कूल लेवल को क्रॉस करने वाले दोनों कैटेगरी के 50 स्टूडेंट्स ऑन स्पॉट पेंटिंग में हिस्सा ले सकेंगे। समय दो घंटे का रहेगा। इसके बाद नेशनल लेवल कॉम्पीटिशन 12 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

सिक्योर योर फ्यूचर

स्कूल लेवल कॉम्पीटिशन दो कैटेगरी और बी में कराई जाएगी। कैटेगरी में चौथी, पांचवीं और 6ठी क्लास तथा कैटेगरी बी में सातवीं, आठवीं और नौवीं क्लास के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकेंगे। कैटेगरी में सेव एनर्जी, सिक्योर योर फ्यूचर, कन्जर्व एनर्जी फॉर ब्राइटर फ्यूचर और सेव इलेक्ट्रिसिटी टू इल्यूमिनेट मोर होम्स सब्जेक्टस् होंगे। कैटेगरी बी में ग्लोबल वार्मिंग इज ग्लोबल वार्निंग, मेक इट राइट चेंज योर लाइट और डेवलप एनर्जी सेविंग कल्चर, लाइट मोर होम्स फॉर ब्राइटर फ्यूचर टॉपिक रहेंगे।

cbse initiative