- Hindi News
- बैंकों में 4 अक्टूबर को छोड़कर दो से 6 तक लगातार छुट्टियां
बैंकों में 4 अक्टूबर को छोड़कर दो से 6 तक लगातार छुट्टियां
2अक्टूबर(गुरुवार)गांधी जयंती
3 अक्टूबर(शुक्रवार) दशहरा
4 अक्टूबर(शनिवार) हाफ डे
5 अक्टूबर(रविवार) छुट्टी
6 अक्टूबर(सोमवार) बकरीद
भास्कर न्यूज | रायपुर
आपअपने बैंक संबंधी जरूरी काम एक अक्टूबर से पहले निपटा लें। यह इसलिए क्योंकि बैंकों में भी त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। चार अक्टूबर(शनिवार) को छोड़ दें तो 2 से 6 अक्टूबर तक लगातार चार दिन एसबीआई, पीएनबी, यूको बैंक समेत सभी सरकारी बैंक बंद रहेंगे। एक बैंक अधिकारी के अनुसार हो सकता है कि चार अक्टूबर को पूरे दिन कामकाज हो। रिजर्व बैंक के आदेश के बाद ही यह हो पाएगा।