चेंबर में और सक्रिय होंगी महिलाएं
रायपुर | चेंबरआफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला पदाधिकारियों ने मंगलवार को पावर थिंकिंग कार्यशाला का आयोजन किया। अध्यक्ष मीनाक्षी टूटेजा ने बताया कि इस दौरान महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय में और ताकत लगाने की टिप्स दी गई तथा चेंबर जैसे संगठनों ने सक्रियता बढ़ाने के लिए उत्साहित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में रुपल संघवी, आभा मिश्रा, योगेश अग्रवाल, अमर पारवानी आदि मौजूद थे।