- Hindi News
- आलू पहुंचा 40 रुपए के पार बंगाल से घटी आवक
आलू पहुंचा 40 रुपए के पार बंगाल से घटी आवक
रायपुर |राजधानी रायपुर में टमाटर और प्याज के बाद अब आलू की तेजी से बढ़ती कीमत लोगों को परेशान कर रही है। महीनेभर पहले आलू कुछ महंगा होकर 30 रुपए किलो पर पहुंचा था, लेकिन अब 40 रुपए में बेचा जा रहा है।
व्यापारियों के मुताबिक पश्चिम बंगाल से आवक घटने की वजह से राजधानी में यह महंगा बिक रहा है। राजधानी रायपुर में आलू की रोज खपत करीब 150 टन और राज्य में करीब 600 टन है। घर के अलावा बड़ी मात्रा में होटल और रेस्टोरेंट में इसकी मांग रहती है। छत्तीसगढ़ में आलू इस सीजन में आमतौर पर आठ से दस रुपए किलो बिकता है। इस साल तीन से चार गुना महंगा बिक रहा है। भनपुरी आलू-प्याज थोक व्यापारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र दोषी ने बताया कि आलू की बड़ी आवक पश्चिम बंगाल से है। वहां से आलू कम रहा है, क्योंकि वहां के प्रशासन ने लोकल मंडी में खपाने के बाद बचे आलू के ही निर्यात का निर्देश दे दिया है। कारोबारियों के मुताबिक पहाड़ी आलू आना शुरू होगी, तब कीमत कुछ घटेगी लेकिन इसमें भी एक माह लगेगा।