- Hindi News
- ऑडिशन के लिए बुलाकर बांट दिए पास हॉट सीट पर केबीसी के आयोजक चुप
ऑडिशन के लिए बुलाकर बांट दिए पास हॉट सीट पर केबीसी के आयोजक चुप
कौनबनेगा करोड़पति (केबीसी) में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर कौन बैठेगा और उसके चयन का सिस्टम क्या रहेगा, यह रहस्य गहराने लगा है। माना जा रहा था कि मंगलवार को केबीसी के आयोजकों ने राज्यभर से जिन लोगों को ऑडिशन पर बुलाया, उन्हीं में से फास्टेस्ट फिंगर राउंड के लिए प्रतिभागी चुने जाएंगे और इन दस लोगों में से एक हॉट सीट पर जाएगा। लेकिन ऑडिशन के लिए पहुंचे लोगों से आयोजकों ने एक फार्म भरवाया, पास दिए और रवाना कर दिए। अंतिम दस या हॉट सीट पर आयोजकों ने चुप्पी साध ली है।
केबीसी का आयोजन करनेवाली टीवी कंपनी ने दूसरे राउंड में चयनित लोगों को मंगलवार को होटल गेटवे ताज में बुलाया था। सुबह 11 से 2 और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक इनका वेरिफिकेशन हुआ। मोबाइल नंबर जांचे गए और आठ पेज का फार्म भरवाया। इसमें प्रतिभागी से संबंधित सवाल पूछे गए। फोन फ्रेंड के नंबर भी भरने को कहा गया। फॉर्म भरने के बाद कंप्यूटर से प्रतिभागियों की फोटो ली गई और उन्हें फोटो वाला पास तत्काल इश्यू किया गया। इसके साथ एक परिजन के लिए भी पास दिया और रवाना कर दिया।
टिकट पर जुनेजा का नाम
नगरनिगम और कांग्रेसी नेताओं की मांग पर सोनी टीवी वालों ने पास में स्थान के नाम पर बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम का नाम लिखा है। स्टेडियम के गेट नंबर चार और पांच से प्रतिभागी शो में प्रवेश कर पाएंगे।
साथ गए लोग परेशान
दूसरेराउंड में सिलेक्ट लोगों को अपने साथ एक व्यक्ति को लाने की छूट दी गई थी। वेरिफिकेशन के समय साथ गए लोगों को बाहर रोक दिया गया। वे परेशान होते रहे। उनके लिए पानी भी बड़ी मुश्किल से आया।
दूसरेका नंबर, रोका
ऑडिशनके दौरान दो लोग ऐसे पहुंचे जिनका सिम कार्ड किसी और के नाम से रजिस्टर्ड था, लेकिन उस नंबर को ऑपरेट वे कर रहे थे।
चैनल ने कहा कि जिनका नंबर है, पास उन्हें ही दिया जाएगा तो विवाद भी हुआ। लेकिन कंपनी ने दोनों को ही बैरंग वापस भेजा।
शो को लेकर खामोशी
पासमिलने वाले प्रतिभागियों ने आयोजकों से कई तरह के सवाल किए कि उन्हें शो में शामिल होने का मौका कैसे मिलेगा, लेकिन आयोजकों ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से दो टूक कहा कि वे रविवार को दोपहर 3 बजे स्टेडियम पहुंच जाएं, सारे सवालों के जवाब वहीं मिल जाएंगे।
सवाल पूछे बिना पास
दूसरेराउंड में सिलेक्ट होने वाले लोग परेशान थे