होबार्ट ने नार्दर्न को 86 रनों से हराया
होबार्टहेरिकेंस ने चैंपियंस लीग मुख्य दौर के एक मुकाबले में नार्दर्न नाइट्स को 86 रनों से हरा दिया। ग्रुप-बी के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में होबार्ट ने एडन ब्लिजार्ड के 62 रनों के सहारे तीन विकेट 178 रन बनाए। जवाब में नार्दर्न नाइट्स की टीम 16.4 ओवरों में 92 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। होबार्ट की ओर से तेज गेंदबाज बेन हिल्फेन्हास और डग बोलिंगर ने तीन-तीन विकेट लिए।
नाइट्सने पांच रन पर ही खो दिए तीन विकेट
लक्ष्यका पीछा करने उतरी नार्दर्न नाइट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। केन विलियम्सन (3), डेवकिच (2) और कप्तान डेनियल फ्लिन (0) केवल 5 रनों पर पैवेलियन लौट गए। हिल्फेन्हास ने तीसरे ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर विलियम्सन और फ्लिन को पैवेलियन भेजा। इसके बाद हिल्फेन्हास ने बीजे वाटलिंग (9) को भी सस्ते में पैवेलियन भेज दिया। 19 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद स्कॉट स्टाइरिस और मिशेल ने पारी को संभालने की कोशिश की। टीम का स्कोर 10 ओवरों के बाद चार विकेट पर 49 रन था। इसके बाद स्कॉट स्टाइरिस (37 रन, 27 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम 16.4 ओवर में 92 रन बनाकर आउट हो गई। टिम साउदी 21 रन बनाकर नाबाद रहे।
होबार्टहरिकेंस ने की धीमी शुरुआत
इससेपहले टॉस हारकर पहले खेलने उतरी होबार्ट हरिकेंस ने धीमी शुरुआत की। पहले छह ओवरों में टीम का स्कोर एक विकेट पर 29 रन था। ओपनर बल्लेबाज बेन डंक (12) कुगेलिन की गेंद पर आउट हुए।
21 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद पेने (43 रन, 34 गेंद, 6 चौका, 1 छक्का) और एडन ब्लिजार्ड ने दूसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े। कप्तान पेने स्पिनर पेने की गेंद पर लांग ऑफ पर ट्रेंट बाउल्ट के हाथों कैच आउट हुए।
बेन हिल्फेन्हास
टिम पेने
30 हजार दर्शक पहुंचे मुकाबला देखने
मुख्यदौर के पहले मुकाबले में 19 सितंबर को केवल 15 हजार दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। वहीं रायपुर के अंतिम मुकाबले में मंगलवार को 30 हजार दर्शक आए। 48 हजार दर्शक क्षमत वाले स्टेडियम में फिर भी काफी कुर्सियां खाली रहीं।
ओस ने गेंदबाजों को किया परेशान
मंगलवारको मैच के दौरान ओस ने गेंदबाजों का काफी परेशान किया। इससे वे बार-बार गेंद को रूमाल से सुखाते नजर आए। मैदानकर्मी सुपर शॉपर और दरी से ओस सुखाते रहे।
19वें ओवर में बने सर्वाधिक 21 रन
टीम ने 15वें ओवर