- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए स्कूल और सोसायटी
बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए स्कूल और सोसायटी
जेसीआईमेडिको सिटी द्वारा जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चलाई जा रही पहल में रद्दी कलेक्शन के लिए शहर के विभिन्न स्कूल और सोसायटी भी जुड़ गए हैं। हजारों स्कूली बच्चे इस मुहिम से जुड़ चुके हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ. फरीद ने बताया कि यह अभियान 28 सितंबर तक चलेगा। इसके लिए लोग सुबह 10 से शाम 5 बजे तक 9425216594, 9827110986 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। लोग घरों से रद्दी तात्यापारा स्थित कांकरिया डेंटल क्लीनिक, शंकरनगर स्थित सृष्टी अपार्टमेंट के लाइफ लाइन वेलनेस, शकुंतला साड़ी पंडरी कपड़ा मार्केट, ज्ञानाश्रय नर्सरी अग्रसेन चौक, अक्षय टॉवर पचपेढ़ी नाका चौक, आदित्य हॉस्पिटल, मेन रोड समता कॉलोनी और जिनेंद्र ज्वेलर्स, गॉरमेंट स्कूल के सामने, संजय नगर में रद्दी दे सकते हैं।