पीएससी नोटिफिकेशन इसी माह
रायपुर | छत्तीसगढ़लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा-2014 के नोटीफिकेशन को इसी माह जारी कर सकता है। विभिन्न विभागों से पद मांगने का अंतिम दौर चल रहा है। बताया गया है कि इस बार अन्य राज्य सेवा परीक्षाओं की तुलना में पदों की संख्या कम होगी। सूत्रों के मुताबिक इस बार मात्र 104 पदों पर ही विज्ञापन जारी होगा। आयोग के अफसर पदों की संख्या बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों से रिक्त पदों की संख्या की स्क्रुटनी पर जोर देने को कहा है।
डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और नायब तहसीलदार के कम पद होने से आयोग के अफसर भी परेशान हैं।