पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज ठंड के मौसम में दिन हुआ गर्म, रात भी ज्यादा सर्द नहीं

तेज ठंड के मौसम में दिन हुआ गर्म, रात भी ज्यादा सर्द नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | कड़ाकेकी सर्दी के महीने दिसंबर में उत्तर-पूर्व से रही खुश्क हवा ने राजधानी समेत पूरे राज्य में तापमान फिर बढ़ा दिया है। दिनभर तेज धूप की वजह से रायपुर में दोपहर का तापमान 31 डिग्री से ज्यादा हो गया।

इसी तरह, मंगलवार की रात भी ठंडी नहीं हुई तथा पारा 14 डिग्री से अधिक रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार को भी दोपहर और रात के तापमान में बदलाव नहीं होने के आसार जताए हैं। राज्य में उत्तरी हवा की वजह से ठंड पड़ती है। पिछले एक हफ्ते से उत्तर के बजाय उत्तर-पूर्व से हवा रही है जो ठंडी नहीं है। इसलिए तापमान बढ़ा है। राज्य में लगभग सभी स्थानों पर दोपहर और रात का तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री तक अधिक है। रायपुर संभाग तथा इससे लगे मैदानी इलाकों में दिन गर्म हो गया है और पारा 31 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के उत्तरी हिस्से दिसंबर में शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड की चपेट में जाते हैं। लेकिन अभी पेंड्रा और अंबिकापुर में रात का तापमान 10 डिग्री या उससे अधिक है।