पुणे के लिए चलेगी प्रीमियम ट्रेन
रायपुर | ट्रेनोंमें होने वाली अतिरिक्त भीड़ को कम करने एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कामाख्या-पुणे के मध्य छह फेरों के लिए फिर से प्रीमियम ट्रेन चलाने की तैयारी की है। इससे पहले भी इस रूट पर प्रीमियम ट्रेन चलाई जा चुकी है। यह ट्रेन सप्ताह में एक-एक दिन ही अप और डाउन दोनों रूट में चलेगी। कामाख्या से पुणे के लिए 02512 नंबर के साथ प्रत्येक सोमवार और पुणे से कामाख्या के लिए 02511 नंबर के साथ प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।
स्पेशल ट्रेन 02 एसएलआरडी, 08 स्लीपर कोच, 02 एसी-3, 01 एसी-2 और 1 पेंट्रीकार सहित 14 कोच के साथ रवाना होगी।