पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिजियोथैरेपिस्ट का आंदोलन खत्म

फिजियोथैरेपिस्ट का आंदोलन खत्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर |राज्य में फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन की मांग पर डटे फिजियोथैरेपी छात्रों का आंदोलन दसवें दिन खत्म हो गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला से फिजियोथैरेपी छात्रों ने मुलाकात की। प्रमुख सचिव के आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म करने का निर्णय लिया गया। छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ फिजियोथैरेपिस्ट के बैनर तले 1 दिसंबर से यह प्रदर्शन चल रहा था।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कार्तिक बघेल ने बताया कि दोपहर 2.30 बजे स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। उन्होंने फिजियोथैरेपी काउंसिल के गठन पर भी हामी भरी है।

गौरतलब है कि बूढ़ातालाब धरना स्थल पर 1 दिसंबर के आंदोलन शुरू होने के बाद 7 दिसंबर से कई छात्र-छात्राएं आमरण अनशन पर भी बैठ गए थे।