- Hindi News
- डिग्री गर्ल्स ए ग्रेड के लायक है या नहीं, आज देखेगी नैक टीम
डिग्री गर्ल्स ए-ग्रेड के लायक है या नहीं, आज देखेगी नैक टीम
रायपुर | नेशनलएसेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (नैक) के सामने गुरुवार को कालीबाड़ी स्थित डिग्री गर्ल्स कॉलेज की कड़ी परीक्षा होगी। नैक की तीन सदस्यीय टीम 13 दिसंबर तक कॉलेज का मूल्यांकन करेगी। इसी मूल्यांकन के आधार पर कॉलेज का ग्रेड तय होगा।
डिग्री गर्ल्स कॉलेज ग्रेड पाने में कामयाब हुआ तो यह इस श्रेणी में आने वाला शहर का पहला कॉलेज होगा। नैक की तीन सदस्यीय टीम कॉलेज का निरीक्षण करेगी। यह दौरा कॉलेज के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दस साल पहले नैक ने इस कॉलेज को बी ग्रेड की श्रेणी में रखा था। इसी देखते हुए ही कॉलेज में जोरो की तैयारियां की गई है। कॉलेज में रंग रोहन, साफ-सफाई, दस्तावेजों को दुरुस्त करने सहित अन्य पर भी पूरा ध्यान दिया गया है। गौरतलब है कि प्रदेशभर के 500 से ज्यादा सरकारी और निजी कालेजों में सिर्फ तीन ही ए-ग्रेड हैं। इस सूची में रायपुर का एक भी कॉलेज नहीं है। यही वजह है कि सबकी नजर अब इस कॉलेज पर टिकी है।