- Hindi News
- शहरी चुनाव, सेमेस्टर के दो पर्चों की बदलेगी तारीख
शहरी चुनाव, सेमेस्टर के दो पर्चों की बदलेगी तारीख
रायपुर | प्रदेशमें होने वाले नगरीय चुनाव का असर विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं पर भी पड़ रहा है। इंदिरा गांधी कृषि विवि की सेमेस्टर परीक्षाओं के दो पर्चों की तिथियों को बदलने की तैयारी की जा रही है। यह पर्चे 29 31 दिसंबर को होने वाले हैं। इसी दिन शहरी चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं। यही वजह है कि इस दिन होने वाली परीक्षाओं का तिथि बदलने पर विचार किया जा रहा है। विवि के अधिकारियों का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षाएं 8 जनवरी को खत्म हो रही है। इसके बाद ये दोनों पर्चे होंगे। अभी समय निर्धारित नहीं है लेकिन संभवत: 10 और 12 जनवरी को ये परीक्षाएं हो सकती हैं।