पार्षद बनने 465 लोगों ने खरीदा फॉर्म
राजधानीके 70 वार्डों में पार्षद चुनाव लड़ने के लिए इस बार नेताओं में जबर्दस्त उत्साह है। पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने केवल तीन दिन में 465 फॉर्म खरीद लिए हैं। कलेक्टोरेट में हर दिन औसतन 150 लोग पार्षद चुनाव लड़ने के लिए नामांकन खरीद रहे हैं। नामांकन खरीदने की आखिरी तिथि 15 दिसंबर है। ऐसे में माना जा रहा है कि आखिरी दिन तक लगभग एक हजार फॉर्म बिक जाएंगे।
नामांकन की बिक्री के साथ ही पहले दिन 195, दूसरे दिन 150 और बुधवार को 120 फॉर्म की बिक्री हुई। हालांकि फॉर्म जितनी तेजी से बिक रहे हैं उतनी तेजी से नामांकन जमा नहीं हो रहे हैं। पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए अब तक 50 फॉर्म भी जमा नहीं हुए। टिकट मिलने की आस में लोग तेजी से नामांकन खरीद रहे हैं। लोगों का ये भी कहना है कि पार्षद चुनाव के लिए नामांकन राशि केवल एक हजार रुपए होने की वजह से भी फॉर्म तेजी से बिक रहे हैं।
महापौरके लिए भी बिके नामांकन: रायपुरमहापौर का चुनाव लड़ने के लिए बुधवार को दो नामांकन जमा हुए और दस बिक गए। महापौर का फॉर्म खरीदने वालों में निगम में ही ठेकेदारी करने वाले भोला तिवारी और निर्दलीय हरी चंद्र ने नामांकन जमा किए। इनके अलावा नवीन गुप्ता, हनुमत साहू, डॉ. रवि श्रीवास, डॉ. प्रियंका, हरिशचंद्र साहू, लिकेश सिंह, डॉ. रवि टेंभरे और श्री शमशेर अली ने महापौर पद के लिए नामांकन खरीदे।
इन्होंने भरा पार्षद पर्चा
जैसे-जैसे नामांकन की तारीख नजदीक रही है उम्मीदवार नामांकन भी भर रहे हैं। बुधवार को वार्ड 04 से जितेंद्र साहू निर्दलीय, वार्ड 10 से पुरुषोत्तम देवांगन भारतीय जनता पार्टी, वार्ड 32 से ठाकुर राम साहू इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 38 से मो. अफजल हुसैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस एवं निर्दलीय, वार्ड 41 से मो. शाहिद खान निर्दलीय, वार्ड 52 से अर्पिता चंद्राकर इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 56 से दीपक यदु निर्दलीय, वार्ड 60 से शाकिर मोहम्मद कुरैशी इंडियन नेशनल कांग्रेस, वार्ड 63 से राजूराम सोनकर बहुजन समाज पार्टी, वार्ड 65 से कांति कुमार अग्रवाल ने नामांकन जमा किया।
भारतीय जनता पार्टी और गगन थवाईत ने भारतीय जनता पार्टी