पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदूक दिखाकर बिल्डर को जान से मारने की धमकी दी

बंदूक दिखाकर बिल्डर को जान से मारने की धमकी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खमतराईमें बुधवार को दोपहर शहर के बड़े बिल्डर और प्लायवुड फैक्ट्री के संचालक के बीच सड़क पर पड़े रॉ मटेरियल को लेकर झगड़ा हो गया। नौबत धक्का मुक्की तक पहुंच गई। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने लेकर गई। वहां प्लायवुड फैक्ट्री के संचालक ने बिल्डर पर बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। फैक्ट्री मालिक ने खमतराई थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस ने दोनों थोड़ी देर बाद छोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। पूरी पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

टीआई सपन चौधरी के मुताबिक बुधवार को दोपहर लगभग एक बजे भनपुरी क्षेत्र में सड़क पर फैले रॉ मटेरियल को लेकर विवाद शुरू हुआ। भनपुरी यातायात थाना के बाजू से इंडस्ट्रियल एरिया जाने का रास्ता है। इसी रोड पर रामचंद्र धनवानी की प्लायवुड फैक्ट्री है। उनकी फैक्ट्री का रॉ मटेरियल सड़क के कुछ हिस्से में फैला था। बुधवार की दोपहर एक बजे सिंघानिया बिल्डकॉन के डायरेक्टर सुबोध सिंघानिया एक प्रोजेक्ट का काम देखकर लौट रहे थे। उनके साथ एक कर्मचारी संजीव निगम और गनमैन भी साथ था। प्लायवुड फैक्टरी के सामने सड़क पर फैले रॉ मटेरियल को देखकी सुबोध सिंघानिया ने अपनी गाड़ी रोकी और सड़क साफ करवाने को कहा। इसकी वजह से कॉलोनी में जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।



इसी बात पर फैक्ट्री संचालक रामचंद्र और बिल्डर के बीच विवाद हो गया। झगड़े के दौरान बिल्डर का गनमैन सामने आया गया। कारोबारी रामचंद्र का कहना है कि बिल्डर ने पहले उनके कर्मचारी और सुपरवाइजर के साथ गाली-गलौज की। उसके बाद अपने फैक्ट्री बंद करने और नोटिस देने की धमकी दी। उन्होंने खुद को निगम का अधिकारी भी बताया। कारोबारी ने विरोध किया तो बंदूक दिखाकर बिल्डर ने धमकी दी। कारोबारी का कहना है कि उन्होंने कहा अगर वे निगम के अधिकारी हैं तो परिचय पत्र दिखाएं। इसी के बाद बात बिगड़ी और वे धक्का-मुक्की करने लगे। संचालक का कहना है कि बिल्डर ने उनकी शर्ट का कॉलर फाड़ दिया। संचालक ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर मदद मांगी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई। संचालक ने पुलिस को सूचना देते हुए सुबोध सिंघानिया के खिलाफ लिखित में शिकायत की है। टीआई का कहना है कि अभी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है, बल्कि