- Hindi News
- स्मार्ट सिटी के विकास पर होटल में करेंगे चर्चा
स्मार्ट सिटी के विकास पर होटल में करेंगे चर्चा
रायपुर | छत्तीसगढ़में स्मार्ट सिटी बनाने की संभावनाओं विकास पर गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वीआईपी रोड स्थित एक होटल में सुबह 10 से दोपहर सवा तीन बजे तक कार्यक्रम होगा। रायपुर, नया रायपुर और दुर्ग-भिलाई के साथ ही प्रदेश के अन्य शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में विभिन्न मापदंडों के बारे में चर्चा होगी।
इस सेमिनार में निर्माण बिल्डिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आवास मंत्री राजेश मूणत होंगे। इनके अलावा एनआरडीए के अध्यक्ष बैजेंद्र कुमार, प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमन सिंह, सहित अन्य अफसर भी उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय में डिप्टी फायर एडवाइजर डीके सामी और एल एण्ड टी मेट्रो रेल लिमिटेड हैदराबाद के एमडी विवेक भास्कर गाडगिल इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के विकास के बारे में प्रजेंटेशन देंगे।
एनआरडीए के सीईओ अमित कटारिया प्रदेश में स्मार्ट सिटी के क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्य के बारे में बताएंगे। दोपहर 12.15 से लेकर 3.15 बजे तक दो सत्रों में स्मार्ट सिटी को लेकर पैनल डिस्कशन भी होगा।