- Hindi News
- पीडब्लूडी के एसडीओ को थप्पड़, थाने पहुंचा स्टाफ
पीडब्लूडी के एसडीओ को थप्पड़, थाने पहुंचा स्टाफ
नगर संवाददाता| रायपुर/दुर्ग
लोकनिर्माण विभाग के टाइम कीपर उसके पुत्र ने मिलकर विभागीय अफसरों की पिटाई कर दी। दो दिन पहले सब इंजीनियर पीके सिंघानिया को पीटा। इसके बाद बुधवार की दोपहर उपजे विवाद में पिता-पुत्र ने मिलकर एसडीओ एसडी जोद्दार को थप्पड़ जड़ दिया। इस वाकये के बाद विभाग के अन्य स्टाफ का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनभर से अधिक महिला पुरुष अधिकारी कोतवाली थाने पहुंचे।
जहां टाइम कीपर सुशील चंद कश्यप उसके पुत्र सूरज कश्यप के खिलाफ उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। दो दिन पहले सब इंजीनियर पीके सिंघानिया का सुशील से विवाद हुआ। रात के समय सुशील काम पर नशे की हालत में पहुंचा था।
उसने सबइंजीनियर सिंघानिया से मारपीट की थी। सब इंजीनियर ने इसकी शिकायत अपने उच्च अधिकारियों से की। इस पर ईई ने सुशील को फटकार लगाई थी।