- Hindi News
- रेलवे में नौकरी के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे
रेलवे में नौकरी के नाम पर साढ़े तीन लाख ठगे
रेलवेमें नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों से साढ़े तीन लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। प्रार्थी से पैसा लेने के बाद भी आरोपी ने तो नौकरी लगवाई ही रकम लौटाई। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक राजधानी की प्रोफेसर कॉलोनी के सेक्टर- 2 निवासी उमेश कुमार वर्मा (35) ने बताया कि मूल रूप से हिरमी का रहने वाला रविकांत साहू उर्फ मौजीराम साहू से उसका पहले से परिचय है। रविकांत रायपुर के मोवा क्षेत्र में रहता है। 2012 में आरोपी रविकांत ने उमेश को झांसा दिया कि उसकी रेलवे जोन में अच्छी सेटिंग है। वह रेलवे बोर्ड में अपनी पहचान के माध्यम से किसी की भी नौकरी लगवा सकता है। इस झांसे में आकर उमेश ने अपने भतीजे को पोर्टर और साले विजय वर्मा को टीटीई के पद पर नौकरी लगवाने की बात कहते हुए पांच लाख रुपए का सौदा किया। पिछले दो साल के दौरान आरोपी ने उमेश से साढ़े तीन लाख रुपए ठग लिए।
इसके बाद भी तो आरोपी ने नौकरी लगवाई ही पैसा लौटाया। इस मामले में मामला दर्ज किया गया है।