पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुलडोजर चलते ही युवक ने छिड़का पेट्रोल, स्टे की खबर पर टीम लौटी

बुलडोजर चलते ही युवक ने छिड़का पेट्रोल, स्टे की खबर पर टीम लौटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीन ड्राइव स्थित गुरविंदर चड्ढा का होटल तथा पांच और कब्जे हटाने गई थी निगम टीम

जीईरोड पर तेलीबांधा तालाब के पार से लगे होटल ब्रिस्टल इन होटल को तोड़ने के लिए पहुंची सरकारी टीम को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही बुलडोजर ने बाउंड्री गिराई और होटल में तोड़फोड़ शुरू की, होटल संचालक के बेटे सनी चड्ढा ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और माचिस उठा ली। इससे सनसनी फैली ही थी कि अचानक होटल संचालक के वकील का फोन आया कि मामला कोर्ट में है और स्टे की वजह से कार्रवाई नहीं की जा सकती। इसके बाद तोड़फोड़ टीम लौट गई तथा पुलिस पेट्रोल डालने वाले युवक सनी चड्ढा को लेकर थाने चली गई। शाम तक थाने में निगम के दस्ते ने कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई, इसलिए युवक को भी छोड़ दिया गया।

तालाब के किनारे की पांच लीज (पट्टों) को प्रशासन ने दो दिन पहले ही निरस्त किया है। इसके बाद से ही संभावना जताई जा रही थी कि पट्टे निरस्त होने की वजह से सभी कब्जे हटा दिए जाएंगे। कलेक्टर ठाकुर रामसिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन और निगम का तोड़फोड़ दस्ता सुबह 11 बजे बुलडोजर और पुलिस लेकर पहुंच गया। जाते ही पुलिस की मदद से सभी परिसर खाली कराए गए और तोड़फोड़ शुरू हो गई।

बाउंड्रीवाल के बाद निगम के दस्ते ने होटल में तोड़फोड़ शुरू ही की थी कि होटल संचालक गुरविंदर चड्ढा के बेटे सनी चड्ढा ने लॉन में हुड़दंग मचाई और खुद पर पेट्रोल डाल लिया। इसके बाद उसने खुद को जलाने की कोशिश की, तब पुलिस ने उसे दबोच लिया। यह खबर फैलते ही तेलीबांधा तालाब के सामने खासी भीड़ लगी और ट्रैफिक जाम हो गया। आधा घंटे के घटनाक्रम के बाद करीब साढ़े 12 बजे सनी को पुलिस तेलीबांधा थाने ले गई।

इस बीच, होटल संचालक के वकील ने अफसरों को फोन कर बताया कि तोड़फोड़ नहीं की जा सकती क्योंकि स्टे है और मामला अदालत में विचाराधीन है। वकील ने अफसरों को ये भी बताया कि पूरे दस्तावेज कुछ देर में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। यह जानने के बाद तोड़फोड़ दस्ता ठंडा पड़ गया। अधूरी तोड़फोड़ के बाद टीम सामान समेटकर लौट गई। उधर, पुलिस ने सनी चड्ढा को थाने ले जाने से पहले निगम अफसरों से कहा था कि उनकी तरफ से रिपोर्ट होनी चाहिए।

शाम तक रिपोर्ट नहीं लिखाई गई, इसलिए थाने से युवक को भी छोड़ दिया गया।

तेलीबांधा तालाब स्थित होटल ब्रिस्टल इन।

पट्टा था रेसिडेंशियल

तालाबके किनारे