पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुकाबले में युवा और चर्चित चेहरे को उतारेगी कांग्रेस

मुकाबले में युवा और चर्चित चेहरे को उतारेगी कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुरनगर निगम महापौर के लिए प्रमोद दुबे या विकास उपाध्याय के नाम पर मुहर लग सकती है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक के बाद जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार पार्टी युवा और चर्चित को उतारकर कड़ी टक्कर देगी। देर रात तक पार्टी नेताओं तीन नामों का पैनल तैयार किया, जिसमें पार्षद प्रमोद दुबे का नाम सबसे ऊपर है।

विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट देने की बात चली थी, लेकिन मौका नहीं मिल पाया था। वहीं जिलाध्यक्ष विकास उपाध्याय का नाम दूसरे नंबर पर लिया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने उनकी सक्रियता को देखकर विकास का नाम आगे बढ़ाया। तीसरे नाम में आनंद कुकरेजा का नाम बताया जा रहा है। हालांकि इसे लेकर पार्टी नेताओं में सहमति नहीं बन पाई। वैसे दिल्ली में हुई चुनाव समिति की बैठक में पहले संभाग के नेताओं ने नामों की छंटनी की। रायपुर महापौर के लिए 18 नाम आए थे। जिसमें से छह नाम तय किए गए। इनमें प्रमोद दुबे, विकास, आनंद कुकरेजा, पारस चोपड़ा, संजय पाठक और सूर्यमणि मिश्रा का नाम पैनल में शामिल किया गया। जोगी समर्थकों की ओर से प्रमोद दुबे का नाम आया। रायपुर के दिग्गज नेता ने इसका समर्थन भी किया। विकास उपाध्याय का नाम युवा नेताओं ने लिया तो बस्तर और बिलासपुर क्षेत्र के नेताओं ने भी उसका समर्थन किया। रायपुर के पार्षद प्रत्याशियों के लिए गुरुवार को कांग्रेस भवन में शाम को बैठक होगी।

प्रदेश कांग्रेस के एक महामंत्री की ओर से सूर्यमणि मिश्रा और संजय पाठक के नाम पर जोर दिया गया।



राजधानी की राजनीति में दखल रखने वाले खेमे से एक पूर्व मंत्री ने पारस चोपड़ा को उपयुक्त प्रत्याशी बताया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव भक्त चरण दास और अजीत जोगी ने मंथन किया, जिसमें तीन नामों का पैनल तैयार किया। अब इसे 10 वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर फाइनल किया जाएगा। रायपुर महापौर प्रत्याशी के नाम की घोषणा शुक्रवार को की जा सकती है। अंबिकापुर से अजय तिर्की लगभग तय

प्रदेश कांग्रेस ने अंबिकापुर नगर निगम के महापौर के लिए डॉ. अजय तिर्की की नाम लगभग तय कर लिया है। डॉ. चरणदास महंत के पारिवारिक कारणों से रायपुर जाने के कारण बिलासपुर और कोरबा के प्रत्याशी के नाम पर मुहर नहीं लग सकी। राजनांदगांव में कुलबीर छाबड़ा और निखिल व्दिवेदी के नाम की चर्चा है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस के नेता वहां वरिष्ठता के आधार