निकाय चुनाव निबटने तक नहीं होगा जनदर्शन
रायपुर|नगरीय निकायोंके आम चुनाव की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के कारण मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के रायपुर निवास में ‘जनदर्शन’ फिलहाल नहीं होगा। गुरुवार 11 दिसम्बर को आम जनता से मुलाकात का यह साप्ताहिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। नगरीय चुनाव की आचार संहिता प्रभावशील रहने तक प्रत्येक गुरुवार को मुख्यमंत्री का जनदर्शन आगामी सूचना तक स्थगित रहेगा।