- Hindi News
- बैस बृजमोहन की एकांत चर्चा, बैठाने लगे अपनी गोटियां
बैस बृजमोहन की एकांत चर्चा, बैठाने लगे अपनी गोटियां
कांग्रेस में प्रमोद, िवकास, भाजपा में उपासने, सोनी, श्रीवास्तव पर जोर
महापौरप्रत्याशी के लिए भाजपा में लाबिंग तेज हो गई है। बुधवार को कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद रमेश बैस के राजधानी पहुंचते ही हलचलें तेज हो गईं। अग्रवाल और बैस ने बंद कमरे में महापौर को लेकर अपनी-अपनी पसंद और भावी समीकरणों पर चर्चा की।
बैस आज दिल्ली से लौटने के बाद अग्रवाल के निवास पर पहुंचे। अग्रवाल भी आज ही मुंबई से लौटे हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच चर्चा का मुद्दा केवल महापौर चयन का था। बताया जाता है कि तीन संभावित उम्मीदवारों में सच्चिदानंद उपासने, सुनील सोनी संजय श्रीवास्तव के नाम चल रहे हैं। अग्रवाल बैस के बीच इनमें से किस नाम या और किसी नए नाम पर सहमति बनी इसका पता नहीं चल सका है। बंद कमरे में आधे घंटे बातचीत के बाद दोनों नेता प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। वहां जिला समिति की बैठक रात करीब 9.30 बजे शुरू हुई। इसमें निगम के पार्षदों के नाम फाइनल करने हैं। समिति के अध्यक्ष शिवरतन शर्मा, मंत्री बृजमोहन, राजेश मूणत, सच्चिदानंद उपासने, छगन मूंदड़ा आदि शामिल हुए। समिति ने वार्डवार संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया। बताया गया कि एक-एक वार्ड से 10 से 72 तक कार्यकर्ताओं ने दावेदारी ठोकी है। रायपुर शहर जिला भाजपा की बैठक में पार्षदों पर कोई फैसला नहीं िलया जा सका।
नया कार्यालय में हुई। डेढ़ घंटी चली बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम उनके आवेदनों पर लंबी बहस चली। टिकट चयन समिति किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। यह तय किया गया कि 12 दिसंबर को एक बार फिर से बैठक की जाएगी। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, सुनील सोनी, सच्चिदानंद उपासने, सुभाष तिवारी, गोवर्धन खंडेलवाल, प्रफुल्ल विश्वकर्मा आदि शामिल हुए।