- Hindi News
- मिल में हादसा कर्मचारी के पैर में घुसा गर्म सरिया
मिल में हादसा कर्मचारी के पैर में घुसा गर्म सरिया
रायपुर| उरलासे लगे सरोरा स्थित एक रोलिंग मिल में काम के दौरान एक कर्मचारी के पैर में गर्म सरिया घुस गया। कर्मचारी को गंभीर रूप में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्ट्री में लापरवाही के कारण हुए हादसे के मामले में फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बेमेतरा के बेरला का रहने वाला पारस निषाद (25) सरोरा स्थित मां कुदरगढ़ी रोलिंग मिल में काम करता है। मंगलवार रात ढाई बजे काम करने के दौरान गर्म सरिया पारस के पैर में जा घुसा। इससे वह बुरी तरह झुलस गया है। फैक्टरी प्रबंधन ने उसे रात में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मिल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।