सीआरपीएफ ने बच्चों में बांटी स्टेशनरी
रायपुर | केंद्रीयरिजर्व पुलिस बल 65वीं वाहिनी की ओर से गरियाबंद जिले के गांवों में सिविक एक्सन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्राम लाडाबाहरा और आमापारा के स्कूली विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच शैक्षणिक सामग्री बांटी। इस मौके पर बीएल मीणा, नीरज यादव, संजेश कुमार अधिकारियों के अलावा अन्य मौजूद थे।