- Hindi News
- गैस फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग
गैस फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग
रायपुर | मर्चेंटएसोसिएशन ने आधार कार्ड बनवाने और नामांकन में देरी होने की वजह से इंडियन ऑयल कार्पोरेशन से गैस फार्म जमा करने की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि फार्म जमा करने वाले काउंटर पर मोबाइल नंबर और आईएफसी कोड के बगैर फॉर्म स्वीकृत नहीं किया जा रही है। इसके साथ ही काउंटर की संख्या भी नहीं बढ़ाई गई है। आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था संचालित करने की मांग ऑयल कार्पोरेशन से की गई है।