आर्य समाज ने दानवीरों को किया याद
रायपुर |आर्य प्रतिनिधिसभा छत्तीसगढ़ ने बुधवार को बस स्टैंड स्थित रोटरी ग्रेटर हॉल में समाज के दानवीरों के लिए स्मृति समारोह का आयोजन किया।
इस दौरान कुर्मी, साहू और पटेल समाज के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। कमल नारायण आर्य ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती के उपदेशों से प्रभावित होकर समाज में सक्रिय होकर कार्य करने वाले दानवीरों के कृतित्व को याद किया गया। उनकी गाथाओं पर सभा आयोजित की गई।