पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्ते ने चार को काटा बोले पकड़कर रखो, कल आएंगे लेने

कुत्ते ने चार को काटा बोले-पकड़कर रखो, कल आएंगे लेने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबीस्टार टीम ने पड़ताल में पाया कि कुत्तों के नसबंदी का ठेका देने के बाद नगर निगम के अधिकारी निश्चिंत हो गए हैं। तो डॉग कैचर अमले को शहर में भेजा जा रहा है और ही कुत्तों को पकड़ा जा रहा है। उधर कुत्तों के आतंक से रहवासी दहशत में हैं। डॉग कैचर यूनिट का फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

कुत्तों के आक्रोशित होने पर लोग कहां शिकायत करें, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है। हेल्पलाइन नंबर निदान-1100 पर कॉल करने से कहा जाता है कि कुत्तों के मरने की शिकायत तो दर्ज की जाती है लेकिन काटने की नहीं। सीधे डॉग कैचर यूनिट से संपर्क कर सकते हैं। नंबर मांगने पर जवाब मिलता है कि उनके पास नहीं है। निगम की ओर से हेल्पलाइन नंबर के नाम पर डॉग कैचर यूनिट के प्रभारी बंशी यादव का मोबाइल नंबर जारी किया गया है। इनसे संपर्क करने पर भी राहत नहीं मिलती।

यह स्थिति तब है जब रोजाना 5 से 6 लोग कुत्तों के शिकार हो रहे हैं। अंबेडकर अस्पताल में हर महीने औसतन 100 लोग पहुंच रहे हैं। कुत्ते के काटने से पिछले एक साल के दौरान राजधानी में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

>शेषपेज 2

^ उस दौरान लेबर नहीं थे

एकप्राइवेट कंपनी को नसबंदी का काम दिया गया है। कुत्तों को पकड़ने का काम भी लगातार कर रहे हैं। कुत्ते काटने पर मुझसे ही शिकायत कर सकते हैं। लोगों की शिकायत पर टीम अवंति विहार गई थी। (जब बताया डीबी स्टार टीम वही थी तो बोले...) उस दौरान हमारे पास लेबर नहीं थे, कुत्तों को रखने की भी समस्या है। बंशीयादव, प्रभारीअधिकारी, डॉग कैचर, रायपुर नगर निगम

^ कल ही बैठक बुलाता हूं

नगरनिगम के हेल्पलाइन निदान 1100 पर कुत्तों के काटने के संबंध में शिकायत की जा सकती है। वहां से मना कर रहे हैं तो मैं कल बैठक लेकर चर्चा करता हूं। डॉग कैचर यूनिट सही काम क्यों नहीं कर रही है, इस बारे में भी पूछता हूं। प्रमोददुबे, महापौर,रायपुर नगर निगम

हजार लोगों की हर साल भारत में मौत होती है रैबीज के कारण

कुत्तों को रोजाना पकड़ने का दावा कर रहा है नेचर केयर फाउंडेशन

लोग औसतन हर महीने अंबेडकर अस्पताल पहुंच रहे कुत्तों के काटने से

मौत हो चुकी है 11 महीने में कुत्तों के काटने से

25

20

100

03

अचानक हमले से गिर गया

यहां एक दुकान में मजदूरी करता हूं। दोपहर में जा रहा था, देखा एक महिला को कुत्ता दौड़ा रहा है। महिला गिर गई। लोगों ने कुत्ते को भगाया तो दौड़ते-दौड़ते मेरे ऊपर हमला कर दिया। अचानक हमले से मैं गिर गया। लोग छुड़ाते तब तक उसने पैर में काट लिया। संतोषकोशरिया, रहवासी,मोवा

6 फरवरी शाम 4.00 बजे

अवंति विहार, सेक्टर-1

आंखों देखी- कुत्ते द्वारा चार लोगों को काटने की सूचना पर टीम अवंति विहार पहुंची। देखा वहां आठ-दस आवारा कुत्ते इधर-उधर घूम रहे थे। लोगों ने बताया कि घायलों में तीन महिलाओं समेत अवंति विहार की एक दुकान में काम करने वाला कर्मचारी भी है। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। टीम ने रहवासियों से नगर निगम के डॉग कैचर टीम के प्रभारी बंशी यादव के मोबाइल नंबर 7828663066 पर कॉल करने के लिए कहा। फोन रिसीव करने पर बताने लगे कि डॉग कैचर गाड़ी नहीं है, कुत्तों को छाेड़ने बाहर गई है। उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि कल तक कुत्ते को कहीं जाने नहीं दें, उसे पकड़कर रखें। इसे रिकॉर्ड करने के बाद अगले दिन टीम ने जब बंशी यादव से बात की तो बोले, शिकायत पर टीम भेज दी गई थी। जब बताया कोई नहीं आया था तो सफाई देने लगे, रखने की जगह नहीं थी इसलिए कुत्ते को नहीं लाए। बताया, दो गाड़ियां हैं लेकिन कर्मचारी नहीं हैं। उस समय कर्मचारी नहीं थे।

अवंति विहार में कुत्तों के आतंक पर नगर निगम डॉग कैचर अमले के प्रभारी कर रहे बहाना