परामर्शदात्री समिति की बैठक अब 13 को
13फरवरी को होने वाली बैठक के लिए एजेंडा भेजने की अंतिम तारीख 10 फरवरी है। कुछ कर्मचारी संघों ने अपना एजेंडा तैयार कर लिया है। दूसरी ओर 26 में से कई कर्मचारी संघों को अभी भी बैठक की जानकारी नहीं मिली है।
^ तारीख बदल दी है
पंचायतचुनाव के दिन परामर्शदात्री समिति की बैठक तय हुई थी। अधिकारी और कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी लगी थी, इस वजह से बैठक 13 फरवरी को आयाेजित होगी। बीएलअग्रवाल, सचिव,उच्च शिक्षा विभाग
{1998 में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को वरिष्ठ वेतनमान देना।
{कॉलेजों में रजिस्ट्रार के खाली पदों पर पदोन्नति।
{नए सृजित आकस्मिक निधि वाले पदों को नियमित किए जाना।
{1 अप्रैल 2011 में जारी सहायक प्राध्यापकों की सूची में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया।
{6 वर्षों से लंबित सहायक प्राध्यापकों की पदोन्नति का मामला।
{प्राध्यापकों की प्राचार्य पद पर पदोन्नति प्रक्रिया।
{समिति की बैठक से पहले एजेंडा सुनिश्चित करना।
रायपुर >7828160433
उच्चशिक्षा विभाग द्वारा 4 फरवरी को आयोजित होने वाली परामर्शदात्री समिति की बैठक अब 13 फरवरी को होगी। पहले पंचायत चुनाव के दिन बैठक रखी गई थी। चुनाव में अधिकारी-कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की ड्यूटी लगी थी, इस वजह से वे इसमें शामिल नहीं हो पाते। डीबी स्टार की खबर के बाद तारीख में बदलाव किया गया। बैठक में सालभर के एजेंडे पर चर्चा कर कर्मचारियों के हित में काम करने की योजना बनाई जाती है।
उच्च शिक्षा विभाग ने पंचायत चुनाव के दिन तय की थी मीटिंग
इन पर होनी है चर्चा
impact