पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता महोत्सव के लिए 25 फरवरी तक ऑनलाइन भेजे अपना कॉलम

मतदाता महोत्सव के लिए 25 फरवरी तक ऑनलाइन भेजे अपना कॉलम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| भारतनिर्वाचन आयोग की ओर से नए साल में मतदाता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवाओं के लिए विभिन्न तरह की ऑनलाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। निर्वाचन में युवाओं की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें भाग लेने वाले उम्मीदवार 25 फरवरी तक 2015 अपना कॉलम ऑनलाइन भेज सकते हैं। महोत्सव के दौरान निबंध लेखन, सबसे अच्छा सुझाव, पोस्टर निर्माण, क्विज, स्लोगन एवं लघु फिल्म प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके लिए मतदाताओं को वेबसाइट www.eci.nic.in/eci_main1/nvd.aspx ओपन करना होगा। मतदाता खुद के इंटरनेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मतदाताओं की रचनात्मकता के लिए आयोग की ओर से आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।