पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुराने टॉपरों को नहीं बंटेगा गोल्ड मैडल

पुराने टॉपरों को नहीं बंटेगा गोल्ड मैडल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पं.रविशंकरशुक्ल विश्वविद्यालय पुराने टॉपरों के बीच गोल्ड मैडल नहीं बांटेगा। आगामी दीक्षांत समारोह में 2014 के टॉपर ही पुरस्कृत होंगे। पुराने स्वर्ण पदकों को इस समारोह में नहीं बाटा जाएगा। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में अब भी करीब सात सौ गोल्ड मैडल जमा हैं। ये मैडल 1984 से लेकर 2009 के बीच के टॉपरों के हैं। दीक्षांत समारोह में इन्हें बांटा जाता है। किन्हीं कारणों से यह मैडल टॉपरों को नहीं मिल पाए।

हर बार यह मांग उठती रही है कि विवि में जमा इन मैडलों को बांटने के लिए उस समय के टॉपरों की तलाश की जाए। उनके बीच यह मैडल बांटे जाए। पिछले साल विवि ने पुराने टॉपरों के बीच मैडल बांटने के लिए एक मई को कार्यक्रम भी आयोजित किया था। लेकिन उसमें भी कुछ संख्या में दावेदार पहुंचे। करीब सात सौ पदक अब भी नहीं बांटे जा सके हैं। विवि में फिर से दीक्षांत समारोह आयोजित होने वाला है। इसे देखते हुए फिर से पुराने गोल्ड मैडलों को बांटने को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थी। इस मामले में कुलसचिव केके.चंद्राकर का कहना है कि पुराने टॉपरों को गोल्ड मैडल बांटने की विवि की ओर से कई बार कोशिश की गई। उनके नाम वेबसाइट पर भी डाले गए। पिछले साल कार्यक्रम भी आयोजित किया था। इसके बाद भी कई लोग नहीं आए। दीक्षांत समारोह में इन्हें पदक नहीं बांटा जाएगा। पुराने छात्रों को अपने पदक लेने हैं तो वे विवि आकर ले सकते हैं।

दीक्षांत में इन्हें मिलेगा गोल्ड मैडल

रविविने सत्र 2014 के तहत विभिन्न कक्षाओं में टॉप आने वाले छात्रों की सूची जारी की है। इसके तहत बीए में आर.विनय, बीएससी में अनिल कुमार, बीएससी होमसाइंस में रीता पतरो, बीसीए में प्रियंका खत्री, बीएड में अरुणिमा उपाध्याय, बी.लिब में अरूण पटेल, बी-फार्मेसी में प्रीति गुप्ता, बीबीए में मनीषा शाउन, एमएसडब्ल्यू में के.चंद्राकर, एमएड में जागृति कटारिया सहित अन्य को पहला स्थान मिला है। मेरिट सूची वेबसाइट रविवि की prsu.ac.in पर अपलोड की गई है।

इन्हें दीक्षांत समारोह के दौरान गोल्ड मैडल नहीं दिया जाएगा।

बीएससी टॉपर को मिलेंगे पांच पदक

बीएससीटॉपर अनिल कुमार को दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा पांच स्वर्ण पदक मिलेंगे। इसमें विवि के स्वर्ण पदक के अलावा दानदाताओं के पदक शामिल हैं। विवि ने पिछले दिनों इसकी सूची जारी की है। इसमें करीब 57 छात्रों के बीच डेढ़ सौ से ज्यादा गोल्ड मैडल बांटे जाएंगे। कई छात्रों को चार-चार तो कई को तीन-तीन पदक मिलेंगे।

निराशा