पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम की धमकी, टैक्स नहीं दिया तो नाम होंगे सार्वजनिक

निगम की धमकी, टैक्स नहीं दिया तो नाम होंगे सार्वजनिक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनिक रिपोर्टर | रायपुर

संपत्तिकर नहीं जमा करने वाले लोगों पर निगम का शिकंजा कसता ही जा रहा है। राजस्व वसूलने में टारगेट से पीछे रहने की वजह से निगम कमिश्नर ने अफसरों को जमकर फटकार लगाई।

उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जोन में बड़े बकायादारों की लिस्ट तैयार कर टैक्स जमा करने के लिए तीन दिन का समय दें। तीन दिन के बाद भी बकायादार टैक्स नहीं पटाते हैं तो ऐसे लोगों के नाम सार्वजनिक कर दिए जाए। इन नामों की सूची को निगम मुख्यालय और जोन दफ्तरों में चस्पा किया जाएगा।

निगम कमिश्नर ने बताया कि बड़े बकायादारों को कई बार नोटिस भी जारी की गई है, लेकिन अब तक उन्होंने संपत्ति कर नहीं पटाया। इस वजह से ऐसे लोगों को आखिरी चेतावनी दी जा रही है। निर्धारित लक्ष्य से दूर रहने वाले जोन कमिश्नरों पर कार्रवाई की जाएगी।