पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़े होटलों में छापा, किचन में गंदगी पर 65 हजार जुर्माना

बड़े होटलों में छापा, किचन में गंदगी पर 65 हजार जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनिक रिपोर्टर | रायपुर

वीआईपीरोड के आलीशान होटलों के किचन पर गंदगी मिलने पर नगर निगम ने आधा दर्जन होटलों में 65 हजार रुपए का जुर्माना किया है।

वीआईपी रोड को नो पार्किंग जोन बनाने और किसी भी आयोजन से पहले 25 हजार रुपए जमा करने के फैसले के बाद नगर निगम का अमला होटलों की जांच के लिए सोमवार को वीआईपी रोड पहुंचा। नगर निवेशक एमएन ठाकुर और जोन चार के कमिश्नर वासुदेव राम चौैहान ने कर्मचारियों के साथ एक-एक होटलों की जांच की। होटलों के किचन में गंदगी मिलने पर निगम के अफसरों ने हरपाल सिंह सिब्बल के होटल पर पांच हजार, बेबीलोन इंटरनेशनल पर 5000, क्वींस क्लब पर 15 हजार, स्पाइसेस पर 15 हजार, जीटी स्टार पर 15 हजार और रामस्वरूप निरंजन धर्मशाला पर 10 हजार रुपए का जुर्माना किया। बड़े होटलों के किचन पर गंदगी मिलने से निगम के अफसर भी हैरान रहे। जिन होटलों में जुर्माना किया गया वहां दूषित चीजें भी मिली। कुछ खाद्य प्रदार्थ भी खराब मिले।

दोअफसरों को नोटिस : नगरनिगम कमिश्नर नए नलघर न्यू राजेंद्र नगर में विवाह कार्यक्रम स्थल के पास भारी गंदगी और कचरा देखकर नाराज हो गए। उन्होंने दो अफसरों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। सोमवार को निगम कमिश्नर सफाई का हाल देखने के लिए निकले थे।

अफसरों को लताड़ते हुए उन्होंने कहा कि जब बड़ी तादाद में सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं तो सफाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने कई वार्डों का दौरा कर सफाई कर्मचारियों की कमी पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी जोन कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने दफ्तरों में बायोमैट्रिक्स मशीन लगाए, जिससे सफाई कर्मचारी कब रहे हैं और कब जा रहे हैं इसकी जानकारी दर्ज होगी। सफाई कर्मचारियों की कमी पर उन्होंने जोन चार के स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया एवं जोन स्वच्छता निरीक्षक सलीम खान को कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा।