- Hindi News
- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
रायपुर। यूनाइटेडफोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को मोतीबाग स्थित पीएनबी मुख्य शाखा के सामने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। यूको बैंक एम्प्लॉय एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी शिरिष नलगुंडवार ने बताया कि फोरम ने 25 से 28 फरवरी तक देशव्यापी हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। उसी क्रम में फोरम के नेता सुरेश बानी, संजय गवई आैर अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया।