- Hindi News
- एग्जिट पोल में ‘आप’ की जीत से गिरा शेयर बाजार
एग्जिट पोल में ‘आप’ की जीत से गिरा शेयर बाजार
सोना-चांदी लुढ़के रायपुर।शेयर बाजारों की गिरावट का असर, सोने-चांदी और रुपए में भी दिखा। रायपुर सराफआ बाजार में सोने में 170 रुपए की गिरावट रही। स्टैंडर्ड सोने की कीमत 27,780 रुपए प्रति दस ग्राम रही। चांदी(कच्ची) 200 रुपए सस्ती होकर 38,000 रुपए प्रति किलो के भाव पर बिकी। इसी तरह चांदी (पक्की) 38,200 रुपए के स्तर पर गई।
दिल्लीमें मतदान के बाद हुए सर्वेक्षण में भाजपा की हालत नाजुक और आम आदमी पार्टी (आप) की जीत की संभावना बताए जाने को शेयर बाजारों ने नकारात्मक ढंग से लिया।
एक समय बिकवाली का दबाव इतना अधिक बढ़ गया कि सेंसेक्स 500 से भी ज्यादा अंक नीचे चुका था, लेकिन अंत में यह 490.52 अंक यानी 1.71 फीसदी गिरकर 28,227.39 पर बंद हुआ। निफ्टी में 134.70 अंक या 1.56 फीसदी की गिरावट रही और यह 8,526.35 पर बंद हुआ। बाजारों में गिरावट का मुख्य कारण एग्जिट पोल माना जा रहा है। इनमें दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा की हार का अंदेशा जताया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की जीत के आसार हैं। यदि एक्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की लोकसभा चुनावों के बाद किसी चुनाव में यह पहली बड़ी हार होगी।
सेंसेक्समें 15 महीनों की लंबी गिरावट : लगातारसात दिन में जारी गिरावट में सेंसेक्स अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से 1,458.38 अंक (4.90 फीसदी) नीचे चुका है। यह बीते 15 महीनों में इसकी सबसे ज्यादा दिन चली गिरावट है।
कैपिटल गुड्स, मेटल, ऑटो, बैंकिंग कंज्यूमर ड्यूरेबल, एफएमसीजी और रिफाइनरी शेयर।
{एलएंडटी के उम्मीद से कमजोर तिमाही नतीजे आए।
{विदेशी फंडों की ओर से बिकवाली का जोर बने रहना।
{कोल इंडिया शेयर बिक्री से बाजार में नकदी कम होना।
{बजट से पहले निवेशकों का सतर्कता बरतना।
{ब्याज दरों में कटौती होने से उपजी निराशा।
{अन्य एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा।
{दोपहर में यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ खुले।