टाटा बोल्ट नेशनल गैरेज में
रायपुर | टाटामोटर्स की नई कार बोल्ट नेशनल गैरेज में उपलब्ध है। नई कार की लॉन्चिंग एसबीआई के डीजीएम आदित्यनाथ झा ने की।
इस मौके पर डीलर शशांक शाह, एचएस शाह, तनय शाह आैर कंपनी के टैरिटरी मैनेजर सोमेन पाॅल मौजूद रहे। टाटा बोल्ट पेट्रोल आैर डीजल दोनों वर्जन में रही है। कंपनी के अनुसार इसे टाटा विस्टा के प्लेटफार्म पर उतारा है। इसकी लंबाई सवा तीन मीटर है। इसमें फाईव स्टार गियर बॉक्स दिया गया है। इसका फ्रंट लुक आकर्षक है। इसमें जीपीएस नेविगेशन सिस्टम, ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। टॉप मॉडल में हरमन टच स्क्रीन आैर इंटरटेनमेंट सिस्टम दिया है।