फाइनल में जिला इकाई भाटापारा विजयी
रायपुर| आउटडोरस्टेडियम में स्व.विजय होतवानी की स्मृति में आयोजित प्रदेश स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल मैच में जिला इकाई भाटापारा ने अपनी जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आेर से आयोजित इस स्पर्धा में फाइनल मुकाबला रायपुर डिस्ट्रिक केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियएशन आैर जिला इकाई भाटापारा के बीच खेला गया। भाटापारा ने निर्धारित 12 आेवर में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए। ड्रगिस्ट एसोसियएशन 12 आेवरों में 7 विकेट खोकर 77 रन ही बना सकी। भाटापारा ने 33 रन से मैच जीत लिया।