उत्कल क्रिकेट प्रतियोगिता 17 फरवरी से
रायपुर| गॉसमेमोरियल सेंटर द्वारा 17 फरवरी से उत्कल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सेंटर के संचालक सी तवारिस ने बताया कि स्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नगर के कई वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे। प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए नगद आैर शिल्ड तथा द्वितीय पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपए के साथ ही शिल्ड प्रदान की जाएगी। इसके अलावा मैन आॅफ सीरीज, मैन आॅफ मैच, बेस्ट बैट्समैन, बॉलर, कीपर, फिल्डर, कैच आैर बेस्ट अनुशासित टीम को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।