- Hindi News
- स्कूल के नाम पर घर से निकली एक और छात्रा लापता
स्कूल के नाम पर घर से निकली एक और छात्रा लापता
रायपुर| राजधानीके कटोरा तालाब कॉलोनी से स्कूल की नाम से घर से निकली एक और नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।
नौ सितंबर को सिविल लाइन थाना के शंकर नगर और न्यू शांति नगर क्षेत्र से दो स्कूली छात्राएं लापता हो गई थी। जिन्हें 14 सितंबर की शाम खोज निकाला गया था। डॉ. अंबेडकर नगर निवासी संतोष नागवंशी ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी संत कंवरराम उच्चतर माध्यमिक शाला में कक्षा दसवीं में पढ़ती है। वह सोमवार की सुबह 11 बजे घर से अपना बैग लेकर स्कूल जाने के नाम पर निकली। शाम साढ़े पांच बजे तक वह जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी पड़ताल शुरू की। उसके पिता संतोष ने बताया कि पूरी रात रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, आउटर क्षेत्र और परिचितों के यहां तलाश की गई।
लेकिन उसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।