- Hindi News
- एम्स के डॉक्टरों के लिए बनेंगे 100 करोड़ के मकान
एम्स के डॉक्टरों के लिए बनेंगे 100 करोड़ के मकान
रायपुर| एम्सके डॉक्टरों के लिए 100 करोड़ की लागत से मकान बनाए जाएंगे। ये मकान कबीरनगर स्थित रेसीडेंशियल कांप्लेक्स में बनाए जाएंगे। कितने मकान बनेंगे, अभी इस पर निर्णय लिया जाएगा। केंद्र ने इन मकानों के लिए पहले ही फंड दे दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने 27 फरवरी को एम्स परिसर में हाउसिंग कांप्लेक्स के लिए आधारशिला रखी थी। वर्तमान में कॉलेज के डॉक्टर रेसीडेंशियल कांप्लेक्स स्थित फ्लैट में रह रहे हैं। जानकारों के अनुसार ये मकान डॉक्टरों के कद के हिसाब से छोटे पड़ रहे हैं। केंद्र सरकार ने प्रोफेसर के लिए टाइप छह, एडिशनल प्रोफेसर के लिए टाइप पांच, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए टाइप चार असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए टाइप तीन का मकान तय किया है।
एम्स के अधिकारी डॉक्टरों के कद के हिसाब से मकान बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। स्वतंत्र बंगले के लिए जगह कम पडऩे की संभावना है। इसलिए अधिकारी बंगले के बजाय फ्लैट बनाने पर विचार कर रहे हैं। 100 करोड़ की लागत से 122 मकान बनने की संभावना है। ये स्वतंत्र बंगले के बजाय फ्लैट होंगे। एम्स के डिप्टी डायरेक्टर प्रशासन नीरेश शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्वतंत्र बंगले के बजाय फ्लैट बनाने की ज्यादा संभावना है।