पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधूरी तैयारी के साथ खोला काउंटर नहीं मिल रहे कंप्यूटराइज्ड नक्शे

अधूरी तैयारी के साथ खोला काउंटर नहीं मिल रहे कंप्यूटराइज्ड नक्शे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार ने भले ही एक सितंबर से ऑनलाइन नक्शा और खसरा देने की घोषणा कर दी है, लेकिन राजधानी के ही तहसील में लोग इस सुविधा से दूर हो रहे हैं। कंप्यूटराइज्ड नक्शा, खसरा और बी वन देने के लिए तहसील में काउंटर तो बना दिया गया, लेकिन रिकार्ड अपडेट नहीं होने की वजह से लोगों को अब भी मैन्यूअल दस्तावेज ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

भास्कर की टीम मंगलवार को जब तहसील दफ्तर पहुंची तो वहां नया काउंटर खुला मिला। इस काउंटर पर किसी भी तरह के कंप्यूटराइज्ड दस्तावेज के लिए फीस लेने का काम किया जा रहा है। फीस लेने के लिए एक महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। उनके टेबल पर कंप्यूटर नहीं था। इस वजह से वे हाथ से ही रशीद काट रही थी। सभी तरह के दस्तावेज देने के लिए काउंटर में सात कंप्यूटर की जरूरत है, लेकिन वहां इक्का-दुक्का ही कंप्यूटर दिखाई दिए। कर्मचारियों से बात करने पर मालूम हुआ कि तहसील के अभी सारे रिकार्ड अपडेट नहीं हुए हैं इस वजह से कंप्यूटराइज्ड दस्तावेज नहीं दिए जा रहे हैं।



पूरी तरह से रिकार्ड अपडेट होने के बाद ही कंप्यूटराइज्ड दस्तावेज दिए जाएंगे।

नकल शाखा की व्यवस्था नहीं सुधरी

कलेक्टरकी फटकार के बाद भी तहसील में नकल शाखा की व्यवस्था नहीं सुधरी। नकल के आवेदन लेने और लोगों को प्रतिलिपि की कॉपी देने के लिए बार-बार बुलाया जा रहा है। मंगलवार को नकल शाखा में आम लोगों से ज्यादा ऐसे लोगों की भीड़ दिखाई दी जो दूसरों के लिए नकल की कॉपी मांग रहे थे। नकल शाखा की खिड़की को भी बंद करके रखा गया था, जिसकी वजह से लोगों को कार्यालय के अंदर जाकर नकल के लिए आवेदन देना पड़ रहा था।



नकल की कॉपी कब मिलेगी इसकी जानकारी देने के लिए भी दफ्तर में नियुक्त कर्मचारी ठीक से जवाब नहीं दे रहे थे।

^कंप्यूटराइज्ड नक्शा देने कि लिए अभी रिकार्ड अपलोड किया जा रहा है। नकल देने के लिए शाखा में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं तो इसकी जानकारी लेता हूं।\\\'\\\' जीआरमरकाम, तहसीलदार

रायपुर तहसील में काम करने वाले 37 पटवारियों के कंप्यूटर उन्हें वापस कर दिए गए हैं। पटवारियों से कहा गया है कि वे नए जो भी दस्तावेज बनाए उसका रिकार्ड ऑनलाइन रखें। पटवारियों ने अफसरों से इस बात की शिकायत कि है कि उनके कंप्यूटर में अब तक नक्शों को अपलोड नहीं किया गया है। इस वजह से उन्हें सी