पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी संघ बनाएगा आंदोलन की रणनीति

कर्मचारी संघ बनाएगा आंदोलन की रणनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | प्रदेशके शासकीय कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने शासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 21 सितंबर को कर्मचारी भवन में रखी गई है। संघ के इदरीस खान, विजय झा, उमेश मुदलियार ने बताया कि बैठक में आम सहमति लेकर प्रांतव्यापी आंदोलन का नोटिस शासन को देने का निर्णय लिया जाएगा।