मंदिर की वर्षगांठ पर निकलेगी पालकी
रायपुर | सिविललाइंस स्थित शिव सांई मंदिर से 19 सितंबर को सांईनाथ की शोभायात्रा के साथ पालकी निकाली जाएगी। मंदिर समिति के शत्रुहन महानंद ने बताया कि शिव सांई मंदिर की वर्षगांठ के मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार की सुबह सांई की शोभायात्रा पालकी मंदिर, आकाशवाणी, संत कंवररामनगर, पंचशीलनगर से होते हुए सिविल लाईन स्थित मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त होगी।