पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारीकरण के लिए देवेंद्र नगर कॉलेज में पढ़ाई ठप

सरकारीकरण के लिए देवेंद्र नगर कॉलेज में पढ़ाई ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| देवेंद्रनगर कॉलेज के सरकारीकरण को लेकर अब वहां के प्रोफेसरों और सिंधी समाज के लोगों के बीच बवाल और बढ़ गया है। सिंधी समाज जहां सरकारीकरण का विरोध कर रहा है वहीं सरकार के इस फैसले को लागू कराने के लिए कॉलेज के प्रोफेसरों ने मंगलवार को हड़ताल कर दी। हड़ताल में कॉलेज की सभी छात्राओं ने भी उनका खुलकर साथ दिया। कॉलेज में पढ़ाई पूरी तरह से ठप रही। कॉलेज के प्राध्यापकों के साथ अब कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संध्या वर्मा भी खुलकर सामने गई हैं। वे भी इस हड़ताल में शामिल रहीं। प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. बीडी थदलानी ने सिंध सेवा समिति के अध्यक्ष पोहूमल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 25 वर्षों से समिति ने कॉलेज में कभी भी किसी भी तरह की मदद नहीं की। शासन का सहयोग मिलने की वजह से ही कॉलेज अब तक चल रहा है। उनका आरोप है कि अध्यक्ष समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

कॉलेज की गरीब छात्राओं की फीस प्राध्यापकों ने अपने वेतन से भी भरी है, लेकिन सिंध सेवा समिति ने कभी कोई मदद नहीं की। 24 सितंबर 2013 को महाविद्यालय की जमीन का शासकीयकरण किया गया। इतने सालों के बाद भी मंडल के किसी भी सदस्य ने कॉलेज के समस्याओं को जानने का प्रयास नहीं किया।



शासकीयकरण का फैसला होने के बाद अब अब बचाव में आगे रहे हैं।