ट्रक ने बाइक सवार को कुचला
मंदिर हसौद | फोरलेनपर आरआईटी के सामने विपरीत दिशा से मंदिर हसौद की ओर रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। मिली जानकारी के अनुसार धान से भरा ट्रक सीजी-04. जेडसी-0206 ने मंगलवार को दोपहर को दूध बेच कर घर जा रहे खुटेरी नवागांव निवासी बृजलाल उर्फ गुड्डू यादव (40) को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी पर घटनास्थल पहुंची मंदिर हसौद पुलिस ने ट्रक के पहिए के नीचे दबी लाश को काफी मशक्कत के बाद निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेजा। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर हसौद थाना के एएसआई एसपी दुबे के अनुसार मृतक की लाश ट्रक के पहिए के नीचे दब गई थी, जबकि उसकी मोटर साइकिल चकनाचूर हो गई।
बताया जाता है मृतक 6 भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव के ही खान साहब की डेयरी से प्रतिदिन रायपुर दूध देने जाता था।