वेटरन फुटबॉल टीम का ट्रायल अगले माह
वेटरन फुटबॉल टीम का ट्रायल अगले माह
रायपुर| छत्तीसगढ़वेटरन संघ की ओर से 15 से 17 जनवरी तक रायपुर में ट्रायल आयोजित किया गया है। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ी 10 जनवरी तक पंजीयन करा सकते हैं। वेटरन संघ के सचिव मुश्ताक अली प्रधान ने बताया कि चेन्नई में फरवरी में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में टीम शामिल होगी। ट्रायल में 100 से खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। ट्रायल के बाद बनने 20 सदस्यीय टीम का प्रशिक्षण शिविर 20 से 30 जनवरी तक सप्रेशाला मैदान में लगाया जाएगा। वेटरन वर्ग के वे ही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जिनकी उम्र 40 वर्ष से अधिक हो। इसके लिए खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य तौर पर दिखाना होगा।